बिनौली (बागपत)। धनौरा सिल्वरनगर गांव में भक्ति जागृति सेवा संस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में बैंडबाजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। महामंडलेश्वर श्री भैया दास जी महाराज के सानिध्य में धनौरा सिल्वर के शिव मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा शुरू हुई। बैंड बाजों के साथ धूमधाम से आतिशबाजी के साथ कलश शोभायात्रा पूरे गांव की परिक्रमा कर वापस मंदिर प्रांगण में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं अपने सिर पर कलश रख कर चल रही थी। इसके उपरांत कथा व्यास बाल साध्वी राधा देवी के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत महा पुराण कथा प्रारंभ हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ उठाया। इस दौरान मनोज प्रधान, जितेंद्र, राजा, मोनू, पप्पू, उधम, दीपक, कपिल, सोनू आदि ने भाग लिया।