बागपत।
मुंडका विधायक सुखवीर सिंह दलाल का जाट भवन में स्वागत किया। विधायक ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विधायक ने कहा कि जब भी चौधरी साहब की कर्मभूमि से गुजरता हूं तो उनके विचारों की अनुभूति का आभास होता है। चौधरी साहब ने स्वतंत्र भारत की राजनीति में ईमानदारी की जो मिसाल कायम की है, वह आज के राजनीति व सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों के लिए एक आदर्श मूल्य की तरह है और उन्हें उसका पालन करना चाहिए। इस मौके पर जाट सभा बागपत के महासचिव नगेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, देवेंद्र सिंह एडवोकेट, सतीश चौधरी, जयवीर सिंह, महावीर राणा, वीरेंद्र पंवार, ब्रहम सिंह, ब्रजपाल सिंह, शीशपाल तोमर आदि शामिल रहे।