बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित रालेाद कार्यालय पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता अश्वनी तोमर ने की। संचालन युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर ने किया। बैठक मेें छात्र सभा की नयी कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें विकास मलिक को जिला उपाध्यक्ष, मनदीप को जिला सचिव, नितिन तोमर को जिला प्रवक्ता, शुभ जैन को नगर अध्यक्ष बनाया । रालोद प्रदेश अध्यक्ष राजीव बालियान ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राम कुमार चेयरमैन, पूर्व विधायक डा. अजय तोमर, जयवीर सिंह एडवोकेट, धीरज उज्ज्वल, गौरव, बॉबी तोमर, प्रशांत तोमर, प्रशांत, अमरदीप, हर्ष खोखर, अक्षय, भरत, आशीष, अभिलाष तोमर, सागर, रोहित, कुलदीप, विशेष, प्रभात, नीशु, गौरव, परवेज, राधे आदि रहे। अंत में रालोद छात्र सभा जाट कॉलेज के पूर्व प्रत्याशी सागर तोमर के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया।