बड़ौत (बागपत)। ओम सांई शूटिंग एकेडमी पर दो दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप का समापन हो गया। इस अवसर पर हुई प्रतियोगिता में शूटरों ने जमकर निशाने साधे। मंगलवार को समापन अवसर पर शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अनुज दांगी, एकेडमी के प्रबंधक मास्टर रामवीर आर्य तपस्वी ने किया। कोच अप्सरा ने बताया कि एकेडमी के पूर्व कोच रवि जाटव के यूपी पुलिस मेें मनोनीत होने के उपलक्ष्य मेें दो दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया। 10 मीटर एयर पिस्टल में हिमांशु बावली ने प्रथम, हर्ष शर्मा बड़ौत ने द्वितीय, अंकुर बालियान बड़ौत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 10 मीटर एयर रायफल मेें मोहित पाल दरकावदा ने प्रथम, जतिन जौहडी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इसमें उमंग आर्य, तनिष्क राठी, अंकुर मलिक, अंकुर चौधरी, विपुल आर्य, आयुषी, पारुल, विक्रांत चौहान, विक्रांत जाटव, अजितेष कौशिक, अखिलेश, अर्पण जैन, वंश,ु शुभम, अजय तोमर, अखिल, निखिल, विपिन, विनीत का योगदान रहा।