बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को योग प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं को योगासनों के अभ्यास कराया। योग प्रशिक्षक योगाचार्य जितेंद्र आर्य ने योगाभ्यास कराया। इस दौरान स्कूल संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह आर्य ने छात्र छात्राओं को प्रतिदिन सुबह उठकर योग प्राणायाम करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, उप प्रधानाचार्य सुशील वत्स, निदेशक डा. सुनील आर्य, मोनू राणा, ऋषिपाल सिंह, नितिन शर्मा, सुनीता धामा आदि का सहयोग रहा।