बड़ौत (बागपत)।
बीएसएनएल विभाग के कर्मचारियों की ढीली कार्यशैली के चलते शनिवार को पूरे दिन बीएसएनएल सेवा ठप रहे। इस कारण शहर के लोगों को फोन मिलाने और सुनने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं नगर के साइबर कैफों पर भी इंटरनेट लिंक न आने पर वहां पर आने वाले युवाओं व छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बीएसएनएल सेवा सुचारु कराने के लिए लोग पूरे दिन विभागीय अफसरों के फोन मिलाते रहे, लेकिन किसी ने फोन रिसीव करना तक उचित नहीं समझा। उधर, एसडीओ सतीश पाल ने कहा तकनीकी खराबी के चलते बीएसएनएल के कनेक्शन धारकों को परेशानी उठानी पड़ी । हालांकि देर शाम बीएसएनएल सेवा सुचारु हो गई।