फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार के मरीजों को होम्योपैथिक दवाई पिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। मुलसम गांव में योगेंद्र के आवास पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बुखार के मरीजों को होम्योपैथिक की दवाई पिलाई गई। शिविर का उद्घाटन तहसीलदार बड़ौत मांगेराम ने किया। शिविर में डॉ. अमित गोलियान, डॉ. प्रमोद कश्यप, डॉ. पी कुंवर, डॉ. अजय शर्मा ने मरीजों की जांच की। शिविर में 250 मरीजों को होम्योपैथिक की दवाई पिलाई गई। चिकित्सक डॉ. अमित गोलियान ने बताया कि इस दवाई के पीने से व्यक्ति को छह माह तक किसी भी तरह का बुखार नहीं होगा। दवाई बुखार, डेंगू, चिकनगुनिया बीमारी पास भी नहीं आएगी। शिविर में खांसी, जुकाम, एर्जी के मरीज ज्यादा आए। इसमें आजमपुर मुलसम, मोहम्मदपुर खूंटी, चंदायन, शाहजहांपुर आदि गांव के मरीजों की जांच की गई। शिविर में चौधरी कृष्णपाल, चौधरी योगेंद्र, विजय सिंह, महावीर सिंह, विशंबर, रणवीर, कटार सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तेजपाल सिंह, मांगेराम, मल्लू आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें