बागपत। ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन अब लोकवाणी और जनसेवा केंद्रों पर भी आवेदक कर सकते हैं। यहां पर 20 रुपये शुल्क निर्धारित किया।
उपसंभागीय विभाग पहले से ही ऑनलाइन हो गया । यहां पर अधिकांश कार्य इंटरनेट के माध्यम से किया जा रहा है। अब यह सुविधा लोकवाणी और जनसुविधा केंद्रों पर भी सुचारु कर दी। इसके लिए शासन ने 20 रुपये का शुल्क निर्धारित किया। एआरटीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ऑनलाइन दफ्तर में कार्य चल रहा है। टैक्स से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस बनने तक के कार्य किए जा रहे हैं। शासन ने अब लोकवाणी और जनसेवा केंद्रों पर भी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अधिकृत कर दिया। इसके लिए 20 रुपये की फीस निर्धारित की। ब्यूरो