बागपत। 135 किमी के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को भी अद्भुत नजारा दिखा। एनएचएआई ने लाइटिंग शो किया। एक्सप्रेस-वे जगमगा उठा। फव्वारे आकर्षण का केंद्र बन गए। बच्चों ने फव्वारों में खूब स्नान किया। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को भी लाइटिंग शो हुआ। एसपीजी और पुलिस के घेरे में कुंडली से लेकर पलवल तक एक्सप्रेस-वे पर लाइटें जली तो एक्सप्रेस-वे जगमगा उठा। दूसरे दिन भी यहां घूमने के लिए सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लगा रहा। फव्वारों पर बच्चों ने खूब मस्ती की। लोग अपने परिवार के साथ पहुंचे।