बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में मंगलवार को रालोद छात्र सभा की बैठक मेें समस्याओं पर मंथन किया। इसकी अध्यक्षता प्रशांत तोमर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जेवी कॉलेज और संचालन विकास मलिक ने किया। वक्ताओं ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार की अनदेखी के चलते शिक्षित युवा सड़कों पर बेरोजगार घूम रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने युवाओं को हर साल दो करोड़ रोजगार देने, जेवी कॉलेज को विश्वविद्यालय बनवाने, दिल्ली-सहारनपुर हाइवे का निर्माण कराने, रेलवे का दोहरीकरण करने और 14 दिन में किसानों का गन्ना भुगतान कराने का वादा किया , जो अभी भी पूरा नहीं हुआ है। गन्ना पेमेंट न मिलने के कारण किसानों के बच्चों की समय पर फीस स्कूलों मेें जमा नहीं हो पा रही है। बैठक में विद्युत दरों की वृद्धि पर भी रोष जताया। निर्णय लिया सभा का एक प्रतिनिधिमंडल 27 मई को पीएम से मिलेगा और समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपेगा। इसमें अभिलाष तोमर, प्रशांत तोमर, विकास मलिक, मनीष, अंकुर, कुनाल आर्य, मंदीप कश्यप, प्रिंस, चिराग, शुभम, प्रशांत बामनौली, विनीत खोखर, शेखर, गुल बहार, कासिम, अक्षय तोमर, अंकुर नैन, सौरभ तोमर, उपदेश, अश्वनी तोमर आदि रहे।