बागपत। शनिवार को महिला अस्पताल के संचालन के लिए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार हुआ। हिंदुस्थान लेटेक फैमिली प्लानिंग प्रमोशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने आवेदकों का साक्षात्कार लिया। कंपनी से मनोज कुमार ने बताया कि पहले दिन करीब 200 जीएनएम, एनएनएम, एलटी, ओटी के आवेदक पहुंचे। कंपनी के एचआर मनीष कुमार, रवि, बीना, आशीष ने प्रक्रिया को पूरा कराया है। उन्होंने बताया कि इसी माह में महिला अस्पताल को संचालित करा दिया जाएगा।