बड़ौत (बागपत)।
हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, इसमेें दिल्ली में 11 साल की बच्ची के साथ रेप के आरोपी को सजा ए मौत की मांग उठाई गई। हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी के नेतृत्व के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा दिल्ली में 11 साल की बच्ची के साथ विशेष समुदाय का व्यक्ति धार्मिक स्थल पर रेप कर फरार हो गया। पुलिस के पहुंचने पर वह बच्ची चादर मेें लिपटी मिली। बाद में आरोपी को गिरफ्तार किया। उन्होंने आरोपी को सजा ए मौत दिलाने की मांग की। इसमें रूपेक, अंकित चौधरी, बालेश्वर, अमित, अंकित कुमार, अमित शर्मा शामिल रहे।