दोघट (बागपत)। सरस्वती ज्ञान मंदिर मुलसम में विज्ञान प्रदर्शनी एवं शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंटर कालेज तवेला गढ़ी के प्रधानाचार्य रूकुमपाल यादव ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में छात्रा आरजू शर्मा, आरजू गोलियान, गुंजन गोलियान, रिया, दीपक, दीपा, अर्पित शर्मा, विशाखा, ललित, शेखर, तनवी, गिन्नी के मॉडलों की सराहना की गई । इसमें ब्रह्मचारी आर्य, प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र शर्मा, ब्रजपाल सिंह, आचार्य आनंद बैंसला, अंकुर, प्रमोद, अनु, प्रवीण, विकास, दीपक, विक्रम, संजू, आत्माराम शर्मा, हरपाल, महेंद्र, बबलू, रामफल आदि उपस्थित रहे।