बड़ौत (बागपत)। शांति नाथ दिगंबर जैन कैनाल रोड की सौरभ भवन में बैठक हुई, इसमें रमेश चंद जैन जग्गी को अध्यक्ष चुना गया। मंदिर के प्रधान रायचंद जैन की मृत्यु के बाद प्रधान का पद खाली पड़ा था, जिस कारण मंदिर के कार्य प्रभावित हो रहे थे। बैठक में विचार विमर्श के बाद रमेश चंद जैन जग्गी को अध्यक्ष चुन लिया। इसमें अमित जैन, अनिल जैन, नरेंद्र जैन, मांगेराम जैन, प्रमोद, जैन, सुरेंद्र जैन, बालेश जैन, बिजेंद्र जैन, अजय जैन, राहुल जैन शामिल रहे।