दोघट। कस्बा में चौधरी राजेन्द्र सिंह के आवास पर किसानों की बैठक में चीनी मिलों द्वारा गन्ना क्रय केंद्र बंद किए जाने पर रोष जताया गया। मांग की गई कि जब तक खेतों में गन्ना रहेगा, तब तक एक भी गन्ना क्रय केन्द्र बंद न किया जाए। चौधरी अब्बास ने कहा कि किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। सरकार की ओर से भी गन्ने के भुगतान का कहीं जिक्र भी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चौगामा क्षेत्र में चीनी मिलें एक-एक कर गन्ना क्रय केंद्र बंद कर रही है और कांटों को उखड़वाया जा रहा है जबकि खेतों में अभी तक काफी गन्ना खड़ा हुआ है। बैठक में जीत सिंह, सुधीर, अरविंद, उपेश, साहब सिंह मौजूद रहे।