फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला समिति से विकास कार्य कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। सहकारी गन्ना समिति दौराला में चौगामा क्षेत्र के पुसार, कान्हड़, पलड़ी, मुलसम, नंगला, चंदायन, बेगमाबाद गढ़ी, रहतना, मांगरौली समेत 24 गांव आतेे हैं। समिति में बागपत का 15 प्रतिशत हिस्सा है। किसानों ने कहा इन गांवों में समिति की तरफ से कोई विकास कार्य नहीं कराया जाता है। किसान राम किशन, राम सुधीर, डॉ. रविंद्र त्यागी, हरेंद्र, सोहनवीर, सतेंद्र, कालू, ब्रह्मचारी आर्य, पवन, सतपाल आदि ने बताया कि दौराना समिति द्वारा 15 प्रतिशत धनराशि चौगामा क्षेत्र के गांवों में खर्च होनी चाहिए। सहकारी गन्ना समिति दौराला के उप सभापति चौधरी राज सिंह ने बताया कि चौगामा क्षेत्र में सड़क बनवाने के लिए प्रस्ताव बनाकर गन्ना आयुक्त लखनऊ को भेजे , लेकिन प्रस्ताव अस्वीकृत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें