फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट मेटीरियल से बनाई हस्तशिल्प कलाकृतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बरनावा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को हस्तशिल्प कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, इसमें छात्र-छात्राओं ने वेस्ट मैटीरियल से विभिन्न वस्तुएं बनाईं। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं ने पुराने अखबार, फेविकोल, कलर, वेस्ट मैटीरियल से फ्लावर पॉट, पेंटिंग, खिलौने, लैंप स्टैंड, टोकरी, फूल पत्ती आदि उपयोगी वस्तुएं बनाईं। निर्णायक मंडल ने कक्षा-8 की शीतल की हस्तशिल्प को प्रथम, मुस्कान को द्वितीय तथा साईबा को तृतीय स्थान के लिए चयनित किया। जबकि रुकसार, अरीबा, सोनाक्षी, शालू व मोनिका की हस्तशिल्प भी सराही गईं। खंड शिक्षाधिकारी बिनौली सतीश शर्मा ने छात्र छात्राओं द्वारा बनाई गई हस्तशिल्प का अवलोकन किया और अव्वल रहने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। इसमें प्रधानाध्यापक ऋषिपाल सिंह, अध्यापक शालू सिंह, शकीला बानो, सरिता, प्रीति, अमित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें