फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडेंट न आने पर किसानों ने गांव में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुर कलां गांव में चार दिन से गन्ने का इंडेंट नहीं पहुंच रहा है। इससे नाराज होकर किसानों ने गांव में मिल के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चार दिन से सरूरपुर कलां गांव में इंडेंट नहीं पहुंच रहा है। किसानों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। खेतों में हजारों क्विंटल गन्ना खड़ा हुआ है। इसको देखकर किसान चिंतित है। मिल प्रशासन किसानों को चिंता को और बढ़ा रहा है। समय पर पर्ची नहीं पहुंचाई जाती है। पिछले चार दिनों से गांव में इंडेंट नहीं भेजा गया है। किसान मिलों से पर्ची आने का इंतजार देख रहे है। चार दिन में दो बार तौल बंद रहा है। किसानों ने कहा कि गर्मी का मौसम भी शुरू हो गया है। गेहूं की कटाई के साथ-साथ गन्ने की फसल की टेंशन में है। गांव में किसानों ने मिल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा यदि मिल ने किसानों की समस्या हल नहीं की तो मजबूर होकर किसान कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करेंगे। इसमें सुभाष जैन, बाबू, अनिल, राम पाल, सचिन, तेजपाल, महक सिंह, नीटू, सुधीर, मोनू, राजेंद्र, सुभाष, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें