फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहतना में जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

रहतना गांव में पेयजल की समस्या बनी हुई है। इससे नाराज ग्रामीणों ने जल निगम प्रदर्शन कर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बीस दिनों से पानी की टंकी बंद रहने के कारण ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव में हैंडपंप दूषित पानी दे रहे हैं। ग्रामीण हैंडपंपों का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इस संबंध में जल निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण धरना शुरू कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों में सुखपाल, मोनू, फूलवती, सनुज, अनुज, आशु, दीपक, अंकित, अजय, कल्लू, रामछैल, ओमपाल, बबलू, प्रदीप आदि रहे। वहीं ग्राम प्रधान भरतवीर का कहना है कि अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है। शीघ्र ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें