फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनौरा वासी असामाजिक तत्वों से परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। धनौरा सिल्वरनगर गांव में असामाजिक तत्वों से लोग परेशान हैं। स्कूल की दीवार से लेकर किसानों की सिंचाई नालियों तोड़ दी गई। नलकूपों पर शराब का सेवन करते हैं। इससे गांव के लोग पहरा देने को मजबूर हो गए है। गांव के सत्येंद्र राणा, सुखपाल, रामकुमार, धर्मवीर सिंह, अजब सिंह और राजकुमार ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने इंटर कॉलेज की दीवारों को तोड़ दिया है। खेतों में सिंचाई के लिए बनाई गई नालियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे किसानों को फसलों की सिंचाई करने में परेशानी हो रही है। रात में असामाजिक तत्व नलकूपों पर बैठकर शराब पीते हैं। कई बार पुलिस प्रशासन से लिखित और मौखिक इसकी शिकायत कर चुके है, कोई सुनवाई नहीं होती। जिस कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो गए है। किसानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस कारण रात के समय किसान पहरा देने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें