दोघट (बागपत)। बड़ौत-बढ़ाना मार्ग पर बामनौली में नदी पुल के पास गन्ने से लदा ट्रक पलट गया। इसमें ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव बेगमाबाद गढ़ी निवासी जगपाल ट्रक चालक है और किनौनी मिल में गन्ना ले जाने का काम करता है। रविवार को वह चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र ए से ट्रक में गन्ना भरकर मिल के लिए चला था। कृष्णा नदी पुल पार करने पर ट्रक सड़क किनारे पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ब्यूरो