बागपत। जिले में 17 स्थानों पर गेहूं खरीद केंद्र बनाए जाएंगे। आढ़तियों और फ्लोर मिल अधिकारियों से खरीद की योजना तैयार की जा रही है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजित प्रताप सिंह ने सभी एसडीएम को पत्र लिखकर क्रय केंद्रों से गांवों और क्रय केेंद्रों का संबद्ध करने की मांग रखी है। गेहूं खरीद के लिए आढ़तियों और फ्लोर मिलों से गेहूं खरीद की योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा खरीद वर्ष 2014-15 में आढ़तियों से धान खरीद शासन की नीतियों के आधार पर कराई। इस बार जनपद में 17 क्रय केन्द्र बनाए हैं और तौल एक अप्रैल से शुरू कर दी जाएगी। पिछले वर्ष 16 क्रय केंद्र बनाए, लेकिन इस बार एक केंद्र बड़ा दिया। किसानों को क्रय केन्द्र पर सभी सुविधा दी जाएगी, ताकि उनको किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।