पुरकाजी। क्षेत्र के गांव नूरनगर के जंगल में रविवार को कुत्तों ने एक मोर को नोंचकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम मोर को अपने साथ ले गई और उसका उपचार कराया। वन दरोगा बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मोर को मामूली चोट लगी थी, जिसका उपचार कर दिया गया है।