फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य बनाकर करें निशानेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित आर्यन गेटवे शूटिंग रेंज पर निशानेबाजी प्रशिक्षण के दूसरे दिन लक्ष्य बनाकर मेहनत करने का आह्वान किया । रेंज के डायरेक्टर महबूब पठान ने कहा कि निशानेबाजी मेें सबसे महत्वपूर्ण बात ध्यान लगाना होता है। उन्होंने कहा कि निशानेबाजी करते वक्त आपका खड़ा होना भी अहम रोल निभाता है। यदि आप सही ढंग से खड़े नहीं हो पा रहे है तो आपका निशाना सही नहीं लग सकता। इसलिए सही पोजीशन में खड़े होने के साथ-साथ लक्ष्य पर ध्यान दें। कोच वाजिद अली ने कहा कि जीवन मेें सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य बनाना जरूरी है। जब तक आप लक्ष्य नहीं बनाते, तब तक आपका सफल होना असंभव है। प्रशिक्षण में सोमिया राठी, शिवानी खोखर, डोली, युविका तोमर, खुशी तोमर, ईशा शर्मा, परवेज चौधरी, अर्जुन तोमर, हारून खान, अरुण शर्मा, हर्ष शर्मा, प्रयास कुमार, प्रांजल तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें