फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटा जाम रहा बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

कान्हड़ गांव में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली और कैंटर फंसने से जाम लग गया। मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे बाद जाम खुलवाया गया। सोमवार को गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना लेकर भैंसाना चीनी मिल में जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली व बुढ़ाना की तरफ से आ रहा कैंटर कान्हड़ गांव में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर फंस गए। सड़क के दोनों तरफ निकलने की जगह न होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को आगे-पीछे हटवाकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया तब जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें