चार केंद्रों पर शांतिपूर्वक हुई परीक्षा
बड़ौत (बागपत)। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा बृहस्पतिवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच चार परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। नगर में सीबीएसई बोर्ड के केंद्र जेपी पब्लिक स्कूल, वनस्थली पब्लिक स्कूल, ग्रोवेल गर्ल्स स्कूल और कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल बनाए गए थे। वनस्थली पब्लिक स्कूल की प्रबंध समिति के आशीष जैन और हर्षित जैन ने बताया कि स्कूल में मांउट लिटरा स्कूल, रेजोनेंस पब्लिक स्कूल, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल और एमजेएम पब्लिक स्कूल का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां पर हाईस्कूल में 365 और इंटर में 295 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बृहस्पतिवार को हाईस्कूल का फाउंडेशन ऑफ आईटी विषय का पेपर था। इसमें कोई अनुपस्थित नहीं रहा। उधर, जेपी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर गौरव शर्मा ने बताया कि स्कूल में कुमकुम मोदी, विद्या सागर, मिर्नवा पब्लिक स्कूल, सनबीम दोघट, योगीनाथ विद्यापीठ सरूरपुर, एलपाइन लंबू और देव पब्लिक स्कूल भड़ल का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हाईस्कूल के फाउंडेशन ऑफ आईटी विषय के पेपर में कुल 365 बच्चें पंजीकृत थे। इनमेें से 360 उपस्थित रहे जबकि पांच बच्चे अनुपस्थित रहे। कुमकुम मोदी पब्लिक एवं ग्रोवेल गर्ल्स स्कूल में भी कई छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।