छपरौली (बागपत)। कुर्डी गांव में मंगलवार को हनुमान धाम पर श्रद्धालुओं ने हवन किया। इसमें गांव के लोगों ने आहुतियां दी। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया । इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद प्राप्त किया। महंत अशोक शर्मा ने बताया कि 31 मार्च को हनुमान जयंती पर जागरण होगा। इस दौरान राजू गोयल, गौरव, विजय, राजेश, मनीष, हिमांशी, प्रीति, कोमल, भारती, मीनू, संगीता, पूजा, अंजलि मौजूद रहे।