महिलाओं ने उपवास रखकर होलिका पूजन किया
बड़ौत (बागपत)। होली पर महिलाओं ने उपवास रखकर होलिका पूजन किया। गली मुहल्लों में होली स्थल पर पहुंचकर महिलाओं ने बच्चों के साथ पूजन किया। देर शाम तक होली के पूजन और परिक्रमा का सिलसिला चलता रहा। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे नई पोशाकों में पहुंचे। नगर के गांधी रोड चौराहे पर, नेहरू रोड, गोशाला के पास, आनंद गंज मंडी, आजाद नगर, बिनौली रोड, तहसील गेट आदि जगहों पर देर शाम तक महिलाएं होली का पूजन करते नजर आईं।