बड़ौत (बागपत)। गांधी रोड पर स्थित भारत स्वाभिमान न्यास कार्यालय परिसर में बुधवार को होली महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया । इस दौरान जिला प्रभारी डॉ. सुनीता जैन ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों, विकार, द्वेष एवं बीमारियां को दूर करना संगठन का मुख्य उद्देश्य है। यह सिर्फ योग से संभव है, क्योंकि जो व्यक्ति योग से दूर रहता है, वह आलसी होता है। समाज में बुराइयां फैलाने का काम भी इसी तरह के लोग करते हैं। आज जरूरत है कि हम अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करें। योग करने से जहां शारीरिक विकास होता है, वहीं बीमारियां दूर रहती है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली महोत्सव धूमधाम से मनाया। संचालन डॉ. मीना मित्तल ने किया। इसमें अर्जुन गिरी, बबीता उज्ज्वल, सविता, बरखा, राकेश आर्य, अमरेश, सतेंद्र, हरवीर सिंह, जगवीर, राजीव, मनोज, आदित्य, अनुज धामा, शुभम आदि का योगदान रहा।