बड़ौत (बागपत)।
जनता वैदिक महाविद्यालय की रासेयो की द्वितीय इकाई का शिविर का आयोजन किया । कार्यक्रम अधिकारी डॉ. साधना तोमर के निर्देशन पर शिविर का शुभारंभ स्वयंसेवकों ने ईश-वंदना और रासेयो गीत के साथ किया। प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों ने योगासन तथा प्राणायम किया। द्वितीय सत्र मेें झुग्गी-झोपड़ियों में स्वयंसेवकों ने सर्वे किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसमें नीशू, मोनिका, सोनिया, रिचा, वर्षा, आकांक्षा, निकेता, नितिक्षा, शिखा, कोमल, काजल, ज्योति, तनु, फरहीन, मीना, शिवानी का योगदान रहा।