बागपत। खेल विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बालक वर्ग मेें सनेश और बालिका वर्ग में रूबी चैंपियन रही।
जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय दौड़ का आयोजन कराया । सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अजय गोयल, एथलेटिक्स संघ के सचिव जेएस आर्य, जिला युवा कल्या एवं विकास दल अधिकारी कृपाल सिंह और जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार त्यागी ने शुभारंभ किया। आयोजन कलक्ट्रेट के निकट किया। बालक वर्ग की दौड़ पांच किमी की हुई। सनेश कुमार प्रथम, आरिफ द्वितीय और अक्षय दांगी तृतीय रहा। विपिन ने चौथा, प्रिंस तोमर पांचवें, विपिन छठे, गौरव सातवें, गौरव सिंह आठवें, नीशू नौवें और भोला ने दसवां स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में रूबी प्रथम, अंशिका द्वितीय और तान्या तृतीय रही। तान्या, मानसी, काजल, निधि, दीपा, वीशू, तनु और नेहा ने क्रमश: चौथे से दसवां स्थान हासिल किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रशिक्षक धीरज पाल, पंकज आर्या, रितिका कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अनिल कुमार, रवि कुमार जाटव, सुनील कुमार, अर्जुन कुमार, प्रदीप कुमार, सतेंद्र कुमार आदि रहे।