अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। सरस्वती शिशु विद्यालय मंदिर में शनिवार को माता की भूमिका विषय पर मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिशु के विकास में माता की अहम भूमिका होती है। माता जिस प्रकार चाहे अपने शिशु को ढाल सकती है। शिशु की प्राथमिकता शिक्षा संस्कार युक्त होगी तो वह बड़ा होकर देश का अच्छा नागरिक बनेगा। हर मां चाहती है कि मेरा बच्चा अच्छा बनकर नाम रोशन करें। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें पूर्व प्रधानाचार्य मिथलेश बंसल, कौशल त्यागी, स्वर्णलता, प्रधानाचार्य उपेंद्र दत्त शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। इसमें खुशबू, अंजली, शीतल, कृतिका, कोमल, आचार्य गजेंद्र, लोकेश, अंकुश, रमेश चंद मौजूद रहे।