बागपत। स्वेटर वितरण समिति की डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बैठक ली। निर्देशित किया गुणवत्ता परम स्वेटरों का वितरण किया जाएगा।
शनिवार को कैंप कार्यालय में जनपद स्तरीय स्वेटर वितरण समिति की डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बैठक ली। बीएसए योगराज सिंह को निर्देशित किया स्वेटर वितरण में लापरवाही नहीं बरती जाएगी। बच्चों को गुणवत्ता परक वितरण किया जाएगा। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों इसकी जांच पड़ताल कराई जाएगी। कहीं भी गुणवत्ता में खराबी मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। शासन को भी इसकी रिपोर्ट दी जाएगी। जल्द से जल्द बच्चों को स्वेटरों का वितरण हो जाना चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारियों से लेकर सभी हेडमास्टरों के साथ बैठक कर लें। बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि सोमवार को ब्लॉक स्तर पर प्रधानाध्यापकों की बैठक निर्धारित की गई है। गुणवत्तापूर्ण स्वेटरों का ही वितरण किया जाएगा। समिति के सीडीओ चांदनी सिंह, एसडीएम खेकड़ा आशीष कुमार, कोषाधिकारी, जीएम उद्योग केंद्र मौजूद रहे।