फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर और आसपास के क्षेत्रों में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया और उनकी दीर्घायु की कामना की गई।
बड़ौत देहात मंडल के गांव बिजरौल में डॉ. आत्माराम तोमर के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर बड़ौत देहात मंडल के अध्यक्ष राहुल तोमर ने अटल जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. आत्मा राम तोमर ने किया। इसमें भगवान, इंद्रजीत, योगेश तोमर, प्रेम, ओमपाल, वेद सिंह, नरेश फौजी, महेंद्र आदि रहे। वहीं बड़ौली रोड स्थित योगेश कुमार के आवास पर पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। इसमें भाजपा नगर अध्यक्ष चंद्रवीर तोमर, अनिल महादेव, योगेश कुमार, अमित कुमार, डॉ. विनोद, कृष्णपाल शर्मा, विक्रांत मुकुल, शिवम शर्मा, शिवनेश शर्मा, शनि कुमार, अमित कुमार, धर्मपाल सिंह, अजय आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें