फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण मोचन पर 443 लोगों ने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रभारी सीडीओ एवं डीडीओ हुब लाल ने फसल ऋण मोचन के संबंध में कृषि विभाग के अधिकारी और बैंक कर्मचारियों की बैठक विकास भवन में ली। उन्होंने बताया योजना में कंट्रोल रूम में 443 शिकायतें पहुंची है। इनका निस्तारण हुआ है या नहीं इसका ब्योरा मांगा है। विभाग को फेल्ड ट्रांजेक्शन के कारण किसानों ने शिकायत की है प्रमाण पत्र मिल गए हैं, लेकिन बैंकों में धनराशि नहीं पहुंची। इस पर आख्या मांगी है। इसके अलावा तीन चरणों में बांटे ऋण मोचन का सत्यापन कराने की जिम्मेदारी लेखपालों को दी। कहा पात्र किसानों की पड़ताल करेंगे। इसमें एलडीएम राजू पीवी, उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. संतराम आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें