फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम इंडेंट आने से किसानों को रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा (बागपत)। दाहा गांव में भैंसाना मिल के क्रय केंद्र पर कम इंडेंट आने से किसानों में रोष है। उन्होंने बताया कि खेतों में गन्ना सूख रहा है। इस गांव में मंसूरपुर, खतौली और भैंसाना चीनी मिलों के क्रय केंद्र लगे हुए हैं। दो मिलों द्वारा एक हजार से लेकर 1500 की संख्या में इंडेंट जारी किया जा रहा है, लेकिन किसानों का आरोप है कि भैंसाना मिल के क्रय केंद्र के लिए पर्ची नहीं भेजी जा रही है। इससे गेहूं की बुवाई करने वाले किसान परेशान हैं। पर्ची बढ़ाने के लिए कई बार किसान मिल के अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्या रख चुके है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। योगेंद्र, सतवीर, इंद्रपाल, गोविंद, पप्पू, महावीर, महीपाल, वीरेंद्र, ओमवीर, बलबीर, जयवीर, सोमपाल, रतन ने बताया कि शिकायत के बाद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी और डीएम को शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें