बड़ौत (बागपत)। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बुधवार को क्षेत्र की सभी बैंक शाखाओं के प्रबंधकों और बीडीओ की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी किसानों के बैंक खातों को आधार कार्ड से लिंक किया जाए। ताकि विभिन्न योजनाओं में होने वाले कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने बैंक प्रबंधकों और बीडीओ से कहा कि खतौनी देने में वह विभिन्न प्रकार की योजनाओं में मजदूरों के खातों में पैसा डलवाने में कानूनी अड़चन आ रही है। इस पर बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया कि वे समयावधि में किसानों और मजदूरों और प्रधानों के खातों को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए आवश्यक रणनीति तैयार करें ताकि आगामी समय में कोई परेशानी न हो। इस मौके पर तहसीलदार भी उपस्थित रहे।