फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीसरी आंख खराब, कैसे होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर लगे कैमरे पिछले काफी समय से खराब पड़े हैं। वारदात होने के बाद तो अफसरों को उनकी याद आती है।
विज्ञापन

बागपत के राष्ट्र वंदना चौक और यूपी-हरियाणा के बॉर्डर की निवाड़ा चौकी पर पिछले दो साल पहले लाखों रुपये की कीमत के कैमरे लगवाए गए थे। कुछ समय चलने के बाद यह खराब हो गए। उनकी किसी ने मरम्मत नहीं कराई। नतीजा यह है कि कैमरे धूल फांक रहे हैं। सात माह पहले चौराहे पर ही पेट्रोल पंप के सेल्समैन सचिन को गोली मारकर बदमाश 5.88 लाख रुपये का केश लूटकर ले गए थे। इसके अलावा चार माह पहले ही चौराहे के पास ही मोबाइल शोरूम से लाखों रुपये की चोरी हुई। वारदात के समय तो पुलिस अफसरों को कैमरे की बदमाशों का पता लगाने की याद आती है, लेकिन थोड़ी दिन बाद ही उनको भूला देते हैं। यहीं कारण ही आज तक कैमरे ठीक नहीं हुए है। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि खराब पड़े कैमरों को जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।

घोषणाएं हुई नहीं लगे मुख्य स्थानों पर कैमरे
बागपत। शहर के मुख्य स्थान सराफ मार्केट, होली चौकी, पक्का घाट, कोर्ट रोड समेत कई स्थानों पर कैमरे लगाने की घोषणा हुई, लेकिन अभी तक कैमरे नहीं लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें