सरकार कर रही है किसानों की अनदेखी : रणवीर सिंह
दोघट/ दाहा (बागपत)।
राष्ट्रीय मजदूर किसान परिषद के अध्यक्ष डॉ. रणवीर सिंह राणा ने कहा कि किसानों की अनदेखी करने का खमियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।
दाहा गांव में बैठक में बोलते हुए कहा कि किसानों के दम पर चुनाव जीतने वाली सरकार ही आज किसानों की अनदेखी कर रही है। चुनाव में किसानों से किए गए सभी वादों से सरकार मुकर रही है। गन्ना बकाया भुगतान से लेकर गन्ना भाव तक पर किसानों की अनदेखी की गई। मात्र दस रुपये गन्ने का दाम बढ़ाकर किसानों के जख्मों पर नमक डाला गया है। प्रत्येक जिलों में ब्लॉक वार जन सभाएं कराई जाएंगी। इसकी अध्यक्षता रामपाल सिंह ने की। संचालन हरवीर सिंह ने किया। नरेंद्र, रामकिशन, हरेंद्र, रामेश्वर, प्रमोद, सतीश कुमार, जयसिंह, मांगेराम और सुरेंद्र मौजूद रहे । इसमें