बड़ौत (बागपत)। श्री विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल, ट्यौढ़ी के प्रधानाध्यापक अमित कुमार शर्मा ने डीएम को पत्र भेजकर शिकायत की कि 25 जनवरी 2017 से उक्त विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत हूॅ, लेकिन तभी से बीएसए कार्यालय से वेतन भुगतान नहीं कराया जा रहा है। कई बार शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा वेतन भुगतान को लेकर नौ नवंबर को बीएसए कार्यालय पर भूख हड़ताल शुरू होगी। इसके लिए बीएसए जिम्मेदार होंगे।