बड़ौत (बागपत)।
वनस्थली पब्लिक स्कूल में शनिवार को कैंसर बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए सेमिनार का आयोजन किया । इसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया।
सेमिनार का शुभारंभ प्रबंध समिति के आशीष जैन, हर्षित जैन और रोहित जैन ने संयुक्त रूप से किया। इसमें आशीष जैन और हर्षित जैन ने कहा कि कैंसर के कोई विशेष लक्षण नहीं होते है। यह बीमारी शरीर के जिस भाग में होती है, उस अंग की कार्यप्रणाली को अवरुद्ध कर देती है। इसके सामान्य लक्षण जैसे दर्द, बुखार आदि होते हैं। जो काफी लंबे समय तक सहीं नहीं होते हैं। इन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल होता है। कैंसर बीमारी के प्रति भ्रांति नहीं पालनी चाहिए। अक्सर लोगों में देखा जाता है कि वह यह मान लेते है कि बायोप्सी कराने से कैंसर फैलता है, परंतु बायोप्सी कराने से ऐसा नहीं होता है। उन्होंने बच्चों को संकल्प दिलाया कि वे अपने आसपास मौजूद रहने वाले लोगों, परिचितों और रिश्तेदारों को कैंसर जैसी भयंकर बीमारी के प्रति जागरूक करें। साथ ही इससे बचाव के लिए समय-समय पर शारीरिक जांच कराने का आह्वान किया। संचालन प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने किया। इसमें अमित जैन, संजय जैन, अनिकेत, सुमित, गौरव, विकास, अंजलि, पारुल, सुषमा आदि का योगदान रहा।