बागपत। एनएस क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान एकेडमी और एनएस के बीच मैच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर पीआरसी एकेडमी ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। एनएस ने बल्लेबाजी कर निर्धारित ओवर में 120 रन बनाए। इसमें अनिरुद्ध ने 36, अक्षय ने 29 रन बनाए। जवाब में पीआरसी एकेडमी ने बिना विकेट गवाएं लक्ष्य को पूरा किया। प्रतीक ने 49 और वासु ने 45 रन बनाकर नॉट आउट रहे। मैन ऑफ द मैच विशाल को चुना गया। लीग चेयरमैन भूपेंद्र चौधरी ने विजेता टीम को सम्मानित किया। अंपायर अतुल पांडेय, प्रभाकर प्रजापति, विपिन चौहान रहे।