बागपत। मवी कलां गांव का गंदा पानी किसानों के खेतों में एकत्र हो रहा है। इससे फसलें बर्बाद हो रही हैं। शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी दी। किसान ओमपाल अग्रवाल, जगदीश, रामशरण, हरदेव, रमेश, ओमपाल अग्रवाल ने बताया जल निकासी न होने के कारण गांव का गंदा पानी का रुख उनके खेतों की ओर कर दिया है। इससे खेतों में पानी एकत्र हो गया है। फसलें बर्बाद हो गई हैं। पीड़ितों ने प्रधान से लेकर उच्चाधिकारियों को शिकायत की, लेकिन समस्या पर किसी का ध्यान नहीं है। चेतावनी दी समस्या दूर नहीं हुई तो कलक्ट्रेट में आंदोलन करेंगे।