फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकरी व मलकपुर के ग्रामीणों ने आपूर्ति कार्यालय घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकरी और मलकपुर के ग्रामीणों ने आपूर्ति कार्यालय घेरा
विज्ञापन

बड़ौत। कस्बा टीकरी और छपरौली के राशन कार्ड धारकों ने तहसील में आपूर्ति कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया और राशन डीलरों पर धांधली का आरोप लगाया। पूर्ति निरीक्षक को ज्ञापन देकर उन्होंने कार्रवाई की मांग की। कस्बा टीकरी के काफी संख्या में महिला और पुरुष तहसील पहुंचे और आपूर्ति कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। उनका कहना था कि वहां का राशन डीलर उन्हें राशन नहीं दे रहा है। यदि वे मांगते हैं तो उन्हें गाली-गलौच करता है। इसको लेकर उन्होंने कस्बे में धरना भी दिया था तो एडीओ योगेंद्र मलिक ने आश्वासन देकर उन्हें उठवा दिया था। बाद में उन्होंने पूर्ति निरीक्षक को ज्ञापन देकर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर नौशाद, अनीस, सुरेश, मीना, आसिया, नफीसा, सुनीता, सुमन, शबाना, आमना, सरवरी आदि रहे। वहीं छपरौली कस्बे के लोगों ने तहसील में आपूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन कर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि राशन डीलर उन्हें सामान नहीं देता है। वह राशन को ब्लैक करता है और धमकी देता है कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इस पर पूर्ति निरीक्षक ने उन्हें आश्वासन दिया इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई होगी। इसमें मुस्कान, जरीना, फरजाना, गुलफाम, नाजमां आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें