फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में पांच ब्राहाणों की हत्या पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक के परिजनों को 20 लाख देने और सुरक्षा देने की मांग उठाई
विज्ञापन

बड़ौत।
महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में ब्राह्मण एकता कल्याण समिति ने बैठक कर रायबरेली में हुई पांच ब्राह्मणों की निर्मम हत्या पर आक्रोश व्यक्त किया।
इस बैठक में विश्व ब्राह्मण फेडरेशन के महासचिव राकेश शर्मा ने कहा रायबरेली में पांच ब्राह्मणों की हत्या पर मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान की निंदा की। उन्होंने मंत्रिमंडल से उन्हें बर्खास्त करने, मृतक के परिजनों को 20 लाख की आर्थिक मुआवजा देने और हत्याकांड से सीबीआई से जांच कराने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए घनश्याम शर्मा ने कहा ऐसे बयान देने वाले मंत्री सरकार में बने रहने लायक नहीं है। सत्तारूढ़ सरकार में मंत्री ने अपनी मर्यादा को भी ध्यान में नहीं रखा। विजयपाल शर्मा ने मृतक के परिजनों को सुरक्षा देने की मांग की। संचालन नरेंद्र शर्मा ने किया। इसमें रामकुमार, योगेश, सुखबीर शर्मा, मुकेश शर्मा, कृष्णपाल शर्मा, ओंकार दत्त, रमेश, अतुल, ब्रिजेश, अक्षय, ईश्वर शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें