बागपत। नगर पालिका की ओर से छोड़े जाने वाले ठेके में अनियमितताओं की जांच के लिए डीएम को शिकायती पत्र सौंपा।
निसार अहमद निवासी पुराना कस्बा मोहल्ला व्यापारियों ने विभिन्न बिंदुओं पर जांच कराने की मांग की। उसने बताया 14वें वित्त आयोग से 2.23 करोड़ की आमंत्रित की, लेकिन पालिका के पास 0.78 करोड़ रुपये है। उपलब्ध धनराशि से निविदा आमंत्रित करना अवैधानिक और नियम विरुद्ध है। चुनाव के कारण अति अल्पकालीन निविदा के रूप में निविदा आमंत्रित की, इसका कोई औचित्य नहीं है। निरस्त की गई निविदा को वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया। इसकी जांच स्वीकृति सक्षम अधिकारी से करानी चाहिए। प्रकाशन के 21 दिन बाद निविदाएं आमंत्रित की जाती है, लेकिन आज दो घंटे का ही समय दिया। निविदा लेने वाले ठेकेदारों के पास हॉट मिक्स प्लांट नहीं है, जबकि यह होना चाहिए। एलईडी लाइट क्रय करने के लिए वाट नहीं खोला है। छह से 18 तक इंटरलॉकिंग टाइल्स के कार्य किए जाने है, जिसकी आवश्यकता नहीं है। सभी ठीक है। निसार अहमद ने डीएम को अवगत कराया पूर्व के कार्यों की जांच की जाए तो 60-70 लाख की गड़बड़ी मिलेगी।