फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 1903 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बागपत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। 1903 मामले सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किए गए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शारिब अली ने बताया कि लोक अदालत का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश उमेश कुमार शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। एडीजे शैलेंद्र पांडेय, नोडल अधिकारी एडीजे शैलजा राठी, एडीजे आबिद शमीम, चंचल, रूपानी सक्सेना, सीजेएम निशांत मान ने सुलह-समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण किया। लोक अदालत में कुल 1903 मामलों का निस्तारण कराकर तीन करोड़ 23 लाख 87 हजार नौ सौ पांच रुपये का अर्थदंड वसूला गया। इसके साथ ही सुलह समझौते के आधार आठ परिवारों का सुलह-समझौता कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें