फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुकिंग क्लर्क के बैंक खाते से उड़ाए 19 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। जितेंद्र सिंह खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर टिकट क्लर्क के पद पर तैनात है। उसने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका खेकड़ा की पीएनबी बैंक शाखा में खाता है। शुक्रवार को वह एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया था। मगर, पैसे नहीं निकले। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर दो मेसेज आए। इनमें उसके बैंक खाते से 19000 हजार रुपये निकाले जाना दर्शाया गया। मेसेज देखकर उसके होश उड़ गए। वह बैंक शाखा पहुंचा और शाखा प्रबंधक अनिल कुमार को मामले की जानकारी दी। अपना एटीएम बंद कराया। कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह का कहना कि साइबर चोरों का सुराग लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें