बागपत। गोवंशों को आश्रय देने के लिए प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील है। गांवों में भूमि का चयन जोरों पर चल रहा है। पिलाना बीडीओ कृपाल सिंह ने शनिवार को पिलाना के किसानों को गोवंशों से निजात दिलाने के लिए गोवंश आश्रय स्थल बनाया जाएगा। बीडीओ ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की खाली पड़ी भूमि का गोवंश आश्रय स्थल बनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। यहां पर गांव के गोवंशीय पशुओं को बसेरा मिलेगा। किसानों को फसलों की बर्बादी से राहत मिलेगी। गांव के लोगों ने भी उन्हें मिलकर अपनी समस्या बताई थी, जिसका समाधान करा दिया है। टेंडर जारी हो गया है, जल्द निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्य जगहों पर भी गोवंश आश्रय स्थल खोलने की तैयारियां की जा रही है। जमीन का चयन हो गया है, बस उसमें थोड़ा बहुत काम कराया जाना है।