फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया दिवस पर बच्चों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में बृहस्पतिवार को विश्व मलेरिया दिवस पर गोष्ठी हुई, जिसमें बच्चों को मलेरिया के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने कहा कि हर वर्ष पूरे विश्व मे लाखों लोग मलेरिया के प्रकोप से जान गंवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मलेरिया फैलने का कारण मादा एनाफिलीज मच्छर है, जिसके रोकथाम के उपाय और बरती जाने वाली सावधानियां भी बताई। इस दौरान शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं से मलेरिया के प्रति अपने गांवो में लोगों को जागरूक करने का भी आह्वान किया। इस दौरान डॉ. सुनील आर्य, उपप्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स, जितेंद आर्य, रविंद्र सिंह, मोनू राणा, ऋषिपाल सिंह, चंद्रवीर सिंह, नितिन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें